गोवा के निवर्तमान मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि पार्टी में हुई उनकी उपेक्षा ने ही राज्य में कांग्रेस की नैया डूबा दी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उनको मुख्यमंत्री के रूप में पेश न कराना भारी भूल थी। गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल कर नई सरकार बनाने जा रही ...
Mar 07,2012(11:29:37)
गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी [एमजीपी] के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। सत्ता विरोधी लहर में दिगंबर कामत के नेतृत्व वाली कांग्रेस-राकांपा सरकार के आठ मंत्री चुनाव हार गए। राकांपा का तो खाता भी नहीं खुला। कामत ने मंगलवार शाम अपना इस्त...
Mar 06,2012(17:10:24)
गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए शनिवार को हुए मतदान में 81 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गया। नतीजे छह मार्च को घोषित होंगे। ...
Mar 03,2012(08:43:23)
दो दिन पहले गोवा में हुई प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रैली को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। आरोप लग रहा है कि इस रैली में सांप्रदायिक सामग्री बांटी गई थी जिसमें विपक्षी दल को सांप्रदायिक बताते हुए उसे वोट नहीं देने की अपील की गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस आरोप पर संज्ञान ...
Mar 02,2012(23:17:27)
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले भाजपा ने राज्य में बोगस मतदान पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि किसी निर्वाचन क्षेत्र में बाहर से आए और उस निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक नहीं रखने वाले लोगों को हटाया जाए। ...
Mar 01,2012(18:27:26)
कांग्रेस की गोवा इकाई प्रधानमंत्री मनमोहन ¨सह की बुधवार को चुनावी रैली के दौरान माइक खराब होने की घटना की जांच कर रही है। ...
Mar 01,2012(13:37:25)
चुनाव में भ्रष्टाचार रहेगा मुख्य मुद्दा: रेमो
काग्रेस लगाएगी कृषि भूमि की ब्रिकी पर रोक
कांग्रेस महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी [एमजीपी] व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [राकांपा] के सहयोग से राज्य में सत्तासीन है। 40 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस को 2007 में 16 सीटें हासिल हुई थी। इस बार पार्टी का राकांपा से समझौता है। कांग्रेस यहां 33 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शेष सीटें अपने सहयोगी के लिए छोड़ दिया है। पार्टी का नेतृत्व एक बार फिर मुख्यमंत्री दिगंबर कामत कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी यहां मुख्य विपक्षी दल है। 2007 के चुनाव में पार्टी को 14 सीटों से संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस बार पार्टी ने कांग्रेस की सहयोगी एमजीपी से सीटों का तालमेल किया है। भाजपा 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अपने सहयोगी के लिए उसने आठ सीटें छोड़ी हैं। एक सीट पर वह निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रही है। यहां पार्टी की कमान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के हाथ में है। लेकिन उनके नेतृत्व को इस बार भाजपा सांसद श्रीपद नाइक चुनौती दे रहे हैं।
1961 में गोवा की आजादी के बाद राज्य में पहली सरकार बनाने वाली एमजीपी आज मुख्य राष्री य दलों की सहयोगी बनकर रह गई है। गैर ब्राह्मण हिंदुओं की पार्टी मानी जाने वाली एमजीपी ने 2007 के चुनाव में पार्टी को दो सीटें मिली थी। पार्टी ने इस बार कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा से समझौता किया है और राज्य की आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पांडुरंग राउत पार्टी के अध्यक्ष और प्रदीप नाइक महासचिव हैं। पार्टी का चुनाव चिह्न शेर है।
यूनाइटेड गोअन डेमोक्रेटिक पार्टी राज्य में मुख्यत: ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है। 2007 के चुनाव में पार्टी ने भाजपा से समझौता किया था और उसे एक सीट पर ही जीत मिल सकी। इस बार पार्टी ने गोवा विकास पार्टी के साथ गठबंधन कर सभी सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस से सीटों का तालमेल किया है। पार्टी राज्य में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2007 के चुनाव में पार्टी को तीन सीटें मिली थी और इस बार वह अपनी संख्या बढ़ाकर सत्ता में और बड़ी हिस्सेदारी की चाहत रखती है।
सेव गोवा फ्रंट राज्य में कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार की सहयोगी है। पार्टी ने 2007 के चुनाव में दो सीटें जीती थी। वह राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
गोवा में सूची जारी होते ही काग्रेस में असंतोष
गोवा में गठबंधन पर स्थिति साफ नहीं
गोवा में चुनाव को तृणमूल ने बनाया रोचक
कांग्रेस-राकांपा गठबंधन में दरार
राज्य की पणजी विधानसभा सीट से एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पार्रिकर किस्मत आजमाने को तैयार हैं। यह भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। पार्रिकर यहां से 1994 से लगाता.....